{"_id":"10bfd3161ed34e583a3c89d9ec090e8d","slug":"mla-inaugurated-the-electrical-sub-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विद्युत उपकेंद्रों का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विद्युत उपकेंद्रों का हुआ शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर (उन्नाव)। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले चार विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास किया। एक साल में बनकर तैयार होने वाले इन सबस्टेशनों से लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
सुमेरपुर ब्लाक के भगवंतनगर क्षेत्र के बिहार व टेढ़ा में 359.4 लाख रुपये, बंथर में 338.98 लाख एवं त्रिभुवनखेड़ा में 234.94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास विधायक ने किया। मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2016 से ग्रामीण इलाकों को 16 घंटे बिजली आपूर्ति देने का वादा किया था।
विज्ञापन
उस पर अमल शुरू कर दिया गया है। इसी कारण नए बिजली उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं। क्षेत्र में भी चार नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। इससे काफी हद तक बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा। कहा कि तहसील मेें अग्निशमन केंद्र की स्थापना जल्द हो जाएगी। इसका धन अनुपूरक बजट में स्वीकृत हो चुका है। उपखंड अधिकारी वीवी पांडेय ने आभार जताया। अध्यक्षता यदुकुंवर सिंह एवं संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर जेई अशोक मौर्या, आरसी सचान, वीके शुक्ला, दिनेश दीक्षित, बैजनाथ सिंह, योगेश बाजपेयी, आदि रहे।
विज्ञापन