फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLA and wife accused of fraudulently registering

Unnao News: उन्नावः विधायक व पत्नी पर धोखे से रजिस्ट्री कराने का आरोप

Tue, 20 Dec 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLA and wife accused of fraudulently registering
उन्नाव। मोहान विधायक पर एक किसान ने एग्रीमेंट कराने के बहाने जमीन की रजिस्ट्री कराने और रुपये न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिविल जज जूनियर डिवीजन में दीवानी मुकदमा दयार किया है। न्यायालय ने दस जनवरी को जवाब दाखिल करने की तारीख तय की है। वहीं, विधायक ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील के रानीखेड़ा गांव भीखा व सर्वेश ने मोहन के विधायक बृजेश रावत उनकी पत्नी नेकरानी देवी व दो अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह अपनी भूमि को बेचना चाहता था। विधायक से संपर्क किया और 15 लाख रुपये बीघा की दर से सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार विधायक ने 50 हजार रुपया बयाना दिया और बाकी रुपये छह महीने में देने का वादा किया। उन्होंने इकरारनामा करने को कहा 10 मई 2022 को तहसील हसनगंज स्टॉप पर अंगूठा लगवा लिया। पीड़ित के अनुसार छह महीने का समय पूरा होने के बाद इकरारनामा के बजाए बैनामा कराने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने सिविल जज जूनियर डिवीजन उत्तरी कोर्ट में बृजेश रावत, उनकी पत्नी नेकरानी, विजय कुमार अवस्थी व हरीश कुमार सिंह के विरुद्ध दीवानी का मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमे में 10 जनवरी 2023 को जवाब दायर करने के लिए न्यायाधीश ने तारीख तय की है। हालांकि मोहान विधायक बृजेश रावत का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप गलत है। बताया कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। नोटिस मिलने पर वह न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed