फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Missing man's body found jam on receipt

लापता युवक का शव मिलने पर लगाया जाम

Sat, 14 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 14 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Missing man's body found jam on receipt
चकलवंशी/उन्नाव। चार दिन से लापता युवक का शव गांव से करीब एक किमी दूर खेत में पड़ा मिला। गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घटना और बार बार सूचना के बाद भी पुलिस की अनसुनी से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चकलवंशी-परियर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के पावा गांव निवासी भईयालाल (35) टेंपो चालक था। मंगलवार को वह घर से निकला था। मृतक की पत्नी सुनीता और चाचा सहदेव ने पावा पुलिस चौकी प्रभारी रामआशीष यादव से मिलकर भइयालाल के लापता होने की सूचना दी। पत्नी के मुताबिक पुलिस ने इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव के रामसहाय शर्मा के गेहूं की फसल में पानी लगाने खेत गया था। उसने खेत में फसल के बीच भइयालाल का शव पड़ा देखा तो सन्न रह गया। जानकारी होते ही ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने पावा पुलिस चौकी को सूचना दी मगर करीब दो घंटे तक कोई नहीं पहुंचा।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे चकलवंशी-परियर मार्ग पर झाड़ियां और ईंट-पत्थर डालकर रास्ता बंद कर दिया। सूचना पर माखी थानाध्यक्ष बीपी सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन पावा पुलिस चौकी की कार्यशैली से नाराज ग्रामीण एसपी और डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद सीओ गोपीनाथ सोनी पहुंचे।


उन्होंने मृतक को किसान बीमा योजना के तहत आर्थिक मदद और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। सीओ ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर गांव के ही दंपति व उनके दो बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed