फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   missing bank worker found dead

लापता बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
missing bank worker found dead
उन्नाव। दो दिन से लापता बैंक कैशियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कानपुर हैलट से इसकी सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आदर्श नगर मोहल्ला निवासी नीलेंद्र श्रीवास्तव (52) शाहगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर थे। छह माह पहले ही नीलेंद्र की शादी बाराबंकी निवासी योगिता के साथ हुई थी। इसके बाद वह परिवार से अलग केवटा तालाब निवासी मित्र भोला के छोटा चौराहा स्थित मकान में पत्नी के साथ रहने लगे थे।
पत्नी ने बताया कि नीलेंद्र शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क तक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मोबाइल फोन घर पर छोड़ दिया था। देर रात तक न लौटने पर उसने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को भी पता न लगने पर रविवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब तीन घंटे बाद कानपुर हैलट से फोन पर नीलेंद्र की मौत की सूचना दी गई। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव कानपुर में मिला है, मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

बहन से फोन पर की थी बात
पत्नी योगिता के मुताबिक घर से निकलने से पहले नीलेंद्र ने 19 मिनट तक बहन से बात की थी। इस दौरान दोनों में कुछ कहासुनी भी हुई थी। वहीं गुमशुदगी दर्ज कराने के तीन घंटे बाद ही कानपुर हैलट में शव का मिलना संदिग्ध नजर आ रहा है। बैंक कर्मी घर से निकलने के बाद किसके संपर्क में आया, कानपुर कब और कैसे पहुंचा। पुलिस ने सब बिंदुओं को ध्यान में रखकर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed