फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Military husband's photo in front vow broken

फौजी पति की फोटो सामने रख व्रत तोड़ा

Sat, 31 Oct 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 31 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Military husband's photo in front vow broken

करवाचौथ का व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की। दिनभर व्रत रखकर शाम को चलनी की ओट से महिलाओं ने चांद का दीदार कर  पति की लंबी उम्र मांगी। इसके साथ महिलाओं ने पति के हाथ से जल पीकर व्रत तोड़ा। इससे महिलाओं का पहले पूरा दिन  करवाचौथ की तैयारियों में ही बीता।

विज्ञापन



पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ के व्रत के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। शुक्रवार सुबह से ही महिलाओं ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी थीं। घरों में महिलाओं ने दीवार पर गेरु अथवा हल्दी चावल के घोल से करवा बनाएं।
विज्ञापन


 चित्र में शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय का चित्र बनाया। शाम को घर में दही बड़े, कढ़ी और फरे आदि परंपरागत व्यंजन बनाए। सूर्य  ढलते ही महिलाओं ने नए वस्त्राभूषण धारण करके सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद चांद का दीदार करने के लिए घरों के आंगन व छतों पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्द्रदेव के निकलते ही महिलाओं ने चलनी की ओट से दीदार किया इसके बाद पति के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। विधिविधान से पूजन करने के बाद महिलाओं ने व्रत तोड़ा। वहीं देश की सीमा की रखवाली करने वाले जवानों की पत्नियों ने भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।

शाम को पूजन के दौरान महिलाओं ने पिया की लंबी उमरिया और देश की सुरक्षा की दुआ मांगी। महिलाओं ने अपने फौजी पति से फोन पर बात भी की और इसके बाद फोटो  सामने रखकर व्रत तोड़ा।  महिला प्रशासनिक अफसरों ने भी करवाचौथ का व्रत रख अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।


उधर, जैसे ही आसमान में चांद नजर आया वैसे ही पटाखों का शोर शुरु हो गया। बच्चों ने जमकर पटाखे छुड़ाए। करवाचौथ के 12वें दिन दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। एक पखवारे से भी कम समय होने के कारण लोग करवाचौथ के बाद दीवाली की तैयारियों में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed