{"_id":"65998c784510ba8a6209b0ac","slug":"mesh-being-installed-on-the-expressway-will-stop-accidents-unnao-news-c-221-1-sknp1054-8207-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर लगाई जा रही जाली, रुकेंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर लगाई जा रही जाली, रुकेंगे हादसे
Sat, 06 Jan 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर कोई व्यक्ति या छुट्टा मवेशी प्रवेश न कर सके इसके लिए यूपीडा सड़क के दोनों तरफ पांच फीट ऊंची जाली लगा रहा है।
ग्राम पंचायत नसिरापुर की गोशाला के टैग लगे मवेशी कटीले तारों की बाड़ तोड़कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाते थे। इसके अलावा ग्रामीणों के जानवर भी एक्सप्रेसवे पर पहुंचते थे। यही नहीं आसपास गांव के लोग भी खेतों और अन्य गावों में आवागमन करने के लिए अवैध कट बनाकर आवागमन करते हैं।
इससे एक्सप्रेसवे पर से आवागमन करने वाले तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। सुरक्षा के लिए यूपीडा एक्सप्रेसवे की सड़क के दोनों एल्युमिनियम गार्ड के बाहर से करीब चार फिट ऊंची महीन जाली लगवा रहा है।
यह जाली लखनऊ से लेकर आगरा तक पूरे एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 302 किमी में लगाई जाएगी। जाली लगने से हादसों पर रोक लगेगी। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए दोनों ओर ऊंची जाली लगाई जा रही है। इससे अवैध कट के रास्ते भी बंद हो जाएंगे। जिससे दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।