{"_id":"2f88682838c771802636b91ab7bd15a9","slug":"memorandum-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को कैबिनेट मंत्री से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को कैबिनेट मंत्री से गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकासमंत्री स्मृति ईरानी से भेंट की।
विज्ञापन
उन्होंने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि जनपद की आबादी लगभग 22 लाख है। जनपद में मात्र एक केंद्रीय विद्यालय होने से अभिभावकों को प्रवेश में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। आबादी को देखते हुए एक अतिरिक्त केंद्रीय विद्यालय खोला जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने जिला प्रशासन को भूमि मुहैया कराने के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भूमि मुहैया करा दे तो तत्काल केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए कार्यवाही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन