{"_id":"56eda8bf4f1c1b4c5f8b543c","slug":"members","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों ने उठाई बिजली व पानी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों ने उठाई बिजली व पानी की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, विधायक व अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत की पहली बैठक में बिजली, पानी व ध्वस्त सड़कों की समस्याएं छाई रहीं। नव निवार्चित सदस्यों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से समस्याओं का जल्द निस्तारण करने को कहा। बैठक में करोड़ों रुपये के कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। सभी का अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की पहली बैठक में अध्यक्ष संगीता सेंगर ने कहा कि जिला पंचायत के कार्य नवनिर्वाचित सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कर जिले में विकास की क्रांति लाई जाएगी।
विज्ञापन
नवाबगंज से जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र विमल ने रसूलपुर गांव में 25 दिन से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर का मामला उठाया। बताया कि जेई से ट्रांसफार्मर बदलवाने को कहा, लेकिन वह भाड़ा मांगता है।
भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बिजली अधिकारियों की उपस्थिति के बारे में पूछा। पता चला कि विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं आया है। उन्होंने सीडीओ से कहा कि वह मामले को दिखवाकर फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवा दें
।
सिकंदरपुर करन की ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी ने ब्लाक की खस्ताहाल सड़कों का मामला उठाते हुए मरम्मत कराए जाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह ने पेयजल समस्या को उठाया।
बताया कि क्षेत्र में फ्लोराइड की समस्या विकराल होती जा रही है। जलनिगम इसके समाधान के प्रयास नहीं कर रहा है। हैंडपंपों का रीबोर कागजों में हो रहा है।
इस पर एक्सईएन जलनिगम ने कहा कि वह रीबोर हैंडपंपोें की सूची मंगवाकर उसका सत्यापन कराएंगे। एक सदस्य ने कुकरी गांव में पानी की किल्लत की समस्या उठाई और सोलर पंप लगवाने की मांग की। बैठक में अन्य सदस्यों ने क्षेत्र की बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं को सदन में रखा।