फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   May the tricolor be waving forever...

चिरकाल तक लहराता तिरंगा रहे...

Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
May the tricolor be waving forever...
काव्य गोष्ठी में कवितापाठ करता शुभत सत्यम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के एक गेस्ट हाउस में अभ्युदय साहित्यिक मंच एवं उन्मुख संस्था की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां नव कवियों ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। कहा कि साहित्य सृजन में युवाओं की सहभागिता जिले के लिए शुभ संकेत है।
संस्था के संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि युवा साहित्य सृजन में अग्रणी हैं। नव कवि सत्यम शब्द ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।
अब्दुल मोईद ने ‘हां मैं उन्नाव हूं’ पढ़कर सभी को एकता के सूत्र में पिरोया। कवि हर्ष पटेल ने ‘कैसी भी फिर भोर हो कैसी भी हो शाम, तुमको जी भर देख लूं फिर आंखेें बेकाम’ पढ़कर सभी की वाहवाही लूटी।
कवि धर्मराज उपाध्याय ने हास्य व्यंग्य के माध्यम से कहा ‘जहर के बाद जाम होता है, यूं ही किसको सलाम होता है’। ओजस्वी तेवर के साथ सूर्यकांत अंगारा ने ‘यही अरमान हिंदुस्तान सदा रंग बिरंगा रहे, चिर काल तक लहराता हुआ अपना तिरंगा रहे’ रचना सुनाई।
विज्ञापन

कवयित्री सारिका तिवारी ने ‘अवनि से अंबर तक सदा निज शौर्य गूंजेगा, धरा से व्योम तक देखो तिरंगा गान गूंजेगा’ कविता सुनाई।
इसी तरह कवि मोहित वर्मा, कवयित्री सौम्या तिवारी, अशोक आनंद, श्रद्धा पंडित, श्रद्धा बाजपेई, पलक यादव, अभिषेक अस्थाना, प्रशांत द्विवेदी मृदुल, आशुतोष पांडेय, सन्नी पटेल, पुष्पेंद्र प्रेमी, अशोक गुप्त, अजय अवस्थी, अजय अगम, सत्यम शब्द, विमल समेत अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वाणी पुत्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में डॉ. मनोज श्रीवास्तव, अधिवक्ता ओ.पी. तिवारी, संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा, अमित त्रिपाठी, शिवांग मिश्र, अनिरुद्ध सौरभ, डॉ. विनय तिवारी, राकेश द्विवेदी, परीक्षित अवस्थी, पवन निगम, अजय श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed