फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Maternal death in nursing home, uproar among family members

Unnao News: नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 26 May 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maternal death in nursing home, uproar among family members
उन्नाव। शहर के निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंगहोम के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बाबा खेड़ा गांव निवासी राम नरेश पाल की पत्नी रजनी (22) को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। घरवालों ने शहर के आदर्श नगर स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर ऑपरेशन की बात कही। मृतका के ससुर संतू ने बताया कि ऑपरेशन के लिए 50 हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर ऑपरेशन के बाद बेटी हुई। शाम करीब पांच बजे प्रसूता रजनी की हालत बिगड़ गई तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आक्रोशित परिजन शव लेकर नर्सिंगहोम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अधिक रुपए लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर संतू ने बताया कि बहू की हालत बिगड़ती रही, लेकिन नर्सिंगहोम के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जानकारी नहीं दी और इलाज के नाम पर रुपये लेते रहे। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज ने बताया कि परिजनों के समझने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतका के परिजन नर्सिंग को बंद करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed