{"_id":"c575edf6de1f749f958b991069a1667d","slug":"march-lawyers-walk-out-to-protest-the-killing-of-lawyer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की मौत के विरोध में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की मौत के विरोध में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। इलाहाबाद के अधिवक्ता नवी अहमद की दरोगा द्वारा की गई हत्या के विरोध में उन्नाव बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला की अध्यक्षता में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
यहां अधिवक्ता एसपी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए निराला पार्क पहुंचे। वहां से बार भवन वापस आए व शोक सभा की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की मांग थी कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। आरोपी दरोगा की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को पचास लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए साथ ही न्यायालय व कचहरी परिसर में पुलिस कर्मियों के निशस्त्र प्रवेश की मांग शामिल है। सभा का संचालन कार्यवाहक महामंत्री ज्ञानशंकर मिश्र ने किया। विरोध के चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
शोक सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटना को वह लोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की यहां मांग भी दोहराई। यहां इकबाल परिहार, रामदेव शुक्ल, महेंद्र सिंह, विवेक शुक्ला, शैलजाशरण शुक्ला, अतीक खान, विजयभान सिंह, शैलेश शर्मा सुनील सैनी सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।