फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Many trains affected due to OHE breakdown

Unnao News: ओएचई टूटने से कई ट्रेनें प्रभावित

Mon, 29 Jan 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Many trains affected due to OHE breakdown
उन्नाव। मगरवारा स्थित बैलास्ट क्षेत्र में शनिवार रात गिट्टी खाली कर रहे डंपर से ओएचई लाइन टूट गई। इससे करीब दो घंटे कानपुर-लखनऊ रेल रूट बाधित रहा है। साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी दो घंटे बाया पुल किनारे स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

मगरवारा स्टेशन के बैलास्ट एरिया में शनिवार रात एक बजे एक डंपर प्रेशर से गिट्टी से उतार रहा था। इस दौरान लाइन नंबर पांच पर डंपर ओएचई से टकरा गया। इससे तेज आवाज के साथ ओएचई टूट गई। इस दौरान करीब दो घंटे रेल रूट बाधित रहा। डाउन ट्रैक पर आने वाली कुशीनगर दरभंगा, मरुधर,साबरमती, आम्रपाली को रोक दिया गया। इसके बाद इंजीनियर को सूचना दी गई और मरम्मत कराई गई। करीब दो घंटे बाद रेल यातायात सामान्य हो सका। सीनियर सेक्शन इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि दो बजे के बाद ओएचई की मरम्मत के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed