{"_id":"04679cf96d09a74da7c7c754561fa3f3","slug":"mandate-issued-without-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वेबसाइट के जारी कर दिया शासनादेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वेबसाइट के जारी कर दिया शासनादेश
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती के लिए जारी किए गए शासनादेश में वेबसाइट का पता ही नहीं है। ऐसे में अधिकारी विज्ञापन जारी नहीं कर पा रहे हैं। विज्ञापन जारी न होने से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के सौ छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अलग-अलग विषयों के अनुदेशकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से जारी किए गए शासनादेश के मुताबिक 31 दिसंबर तक बेसिक शिक्षा विभाग को ज्ञापन जारी करना था और एक जनवरी से अभ्यर्थियों को ऑन लाइन आवेदन करना था।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों की माने तो शासन की ओर से जो शासनादेश जारी किया गया है, उसमें वेबसाइट ही नहीं दी गई है। ऐसे में विज्ञापन कैसे जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
जब वेबसाइट ही नहीं होगी तो अभ्यर्थी आवेदन किस पर करेंगे। ऊहापोह की स्थिति में पड़े अधिकारी लगातार अपने उच्चाधिकारियों से बात कर रहे हैं लेकिन अभी कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई है।
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश देखने के बाद उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। अब ऊपर से जैसे निर्देश प्राप्त होंगे वैसी ही कार्रवाई आगे की जाएगी। जब तक वेबसाइट नहीं होगी तब तक ऑन लाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है।