{"_id":"61765c8e8ce29007265bb614","slug":"man-beaten-to-death-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में युवक की पीट-पीटकर हत्या: आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में युवक की पीट-पीटकर हत्या: आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात
Mon, 25 Oct 2021 01:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव: गांव में हत्या के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के झुरियाखेड़ा गांव में रविवार रात एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झुरियाखेड़ा निवासी राधे पुत्र जुराखन राजपूत कई सालों से अपनी बहन मिश्रीगंज निवासी राजरानी पत्नी भगवानदीन के साथ रहता था। मृतक की भांजी जमुना ने बताया कि एक माह पूर्व मोबाइल को लेकर पड़ोस में रह रहे बीके, राजेंद्र, सुजीत, सुधीर से विवाद हुआ था।
रविवार रात घर की महिलाएं छत पर करवा चौथ की पूजा कर रही थी। उसी समय पुरानी बात को लेकर उनकी आपस में कुछ कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में बीके ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने अन्य साथियों के साथ मामा राधे के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राधे को कानपुर हैलट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही सोमवार को उसकी की मौत हो गई। मौत से गांव में आक्रोश दिखने से पुलिस बल को तैनात किया गया है।