फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   malnutrion

नौनिहालों को जकड़ रहा कुपोषण का दंश

Sun, 27 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 27 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
malnutrion
बच्चों का वार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अति कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र के नाम से दस बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में सिर्फ अति कुपोषित बच्चों का ही इलाज किया जाता है। बच्चों का समुचित इलाज हो इसके लिए अलग से स्टाफ की भी तैनाती है। लगातार अति कुपोषित बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र ) के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 2013 में कुल 150 अति कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वर्ष 2014 में संख्या बढ़कर 368 पहुंच गई और 2015 में 506 अति कुपोषित बच्चे एनआरसी में भर्ती कराए गए। कुपोषित बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने बच्चों के साथ केंद्र में रुकने वाले परिजनों को भी पौष्टिक आहार देने की व्यवस्था की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सक्रिय रहकर आसपास गांवों में कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें कुपोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पिचके गाल तो समझो कुपोषित ‘लाल’
अति कुपोषित बच्चों की पहचान उनकी लंबाइ व वजन से की जाती है। अति कुपोषित बच्चों के गाल पिचके हुए। उम्र के अनुपात में लंबाई कम बढ़ना। हाथ पैरों में सूजन, आहार कम लेना, वजन न बढ़ना। यह सभी कुपोषण के लक्षण होते हैं और इनमें से कोई भी लक्षण नजर आने पर तत्काल अच्छे डॉक्टर को दिखाएं और जरूरी इलाज कराएं।
विज्ञापन


क्या बोले सीएमएस
एनआरसी में अति कुपोषित बच्चों को ही भर्ती किया जाता है। कुपोषित बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यवस्थाएं हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों के पेट में कीड़ा मारने की दवा, ताकत देने के लिए पंजीरी व अन्य व्यवस्थाएं होती हैं। देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा को लगाया गया है। वह कुपोषित बच्चों को सीएचसी, पीएचसी में भर्ती कराती हैं। यहां जो बच्चा अति कुपोषित होता है उसे एनआरसी में भर्ती कराया जाता है। डॉ. एसपी चौधरी, सीएमएस उन्नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed