{"_id":"58ea7a464f1c1b4c3e5bad4d","slug":"malgudi-engine-fails-six-hours-interrupted-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, छह घंटे बाधित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, छह घंटे बाधित रहा ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो जाने से ट्रेन उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हो गई। इससे यह प्लेटफार्म करीब छह घंटे बाधित रहा। विभागीय अफसरों ने लखनऊ से दूसरा पावर मंगवाया। पावर लगाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो रविवार सुबह करीब 11 बजे एक मालगाड़ी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। तभी चालक को ट्रेन के इंजन से कुछ आवाज आई और ट्रेन का इंजन अचानक बंद हो गया। इससे ट्रेन उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो पर ही खड़ी हो गई। ट्रेन के खड़ी होने से स्टेशन का सबसे व्यस्त ट्रैक बाधित हो गया।
इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेनों को अन्य ट्रैकों से गुजारा गया। विभागीय अफसरों ने इंजन खराब होने की जानकारी लखनऊ के अधिकारियों को दी। करीब छह घंटे बाद लखनऊ से दूसरा पावर आया तब जाकर ट्रेन को रवाना किया जा सका। छह घंटे तक ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़ी रहने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।