फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   make toll free number for dilisis

डायलिसिस कराने के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Wed, 07 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
make toll free number for dilisis
उन्नाव। अब किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार नहीं करना होगा। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को टोलफ्री नंबर जारी करने और डायलिसिस के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त को अमर उजाला ने जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा होने के बाद भी मरीजों को इसका लाभ न मिलने की खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। डीएम अपूर्वा दुबे ने मंगलवार को विकासभवन सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान इस मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि डायलिसिस करवाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें। ताकि मरीज पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करा सकें और उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। इसकी जानकारी ब्लॉक, तहसील व जिलास्तर पर प्रसारित कराई जाए। एक्सपायरी दवाओं का वितरण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि व राजस्व विभाग को अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प, राशनकार्ड, आयुष्मान, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शहरी आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सीडीओ दिव्यांशु पटेल, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed