फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mahashivratri today, processions will be taken out with great pomp

Unnao News: महाशिवरात्रि आज, धूमधाम से निकाली जाएंगी शोभा यात्राएं

Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, processions will be taken out with great pomp
शहर के सिद्धनाथ मंदिर में सफाई कार्य करते सेवक। - फोटो : शहर के सिद्धनाथ मंदिर में सफाई कार्य करते सेवक।
उन्नाव। महाशिवरात्रि पर आज जिले भर में धूम रहेगी। जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। पर्व को लेकर शिव मंदिरों में मंगलवार शाम तक तैयारियां चलती रहीं। शिवालयों में साफ-सफाई हुई और शहर में भगवा झंडे लगाए गए।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व आज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उल्लास और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। शहर में निकलने वाली शिव बरात में 500 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा अचलगंज कस्बे में भी परंपरागत शिव बरात निकाली जाएगी। मंगलवार को शिवालयों में भी तैयारियां चलती रहीं। शहर के सिद्धिनाथ मंदिर, मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर, कल्याणी मंदिर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, राजा शंकर सहांय शिव मंदिर, झंडेश्वर महादेव धाम मंदिर, पुरवा के महाभारतकालीन बिल्लेश्वर महादेव मंदिर, हिलौली स्थित आनंदेश्वर धाम समेत अन्य शिव मंदिरों में भक्तों ने साफ-सफाई की। मंदिरों के आसपास फूल और पूजन सामग्री की दुकानें भी लग गईं हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस प्रशासन ने शोभा यात्रा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह ने जिले के प्रमुख मंदिरों और गंगाघाटों का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सभी सीओ ने अपने सर्किल क्षेत्र में होने वाले आयोजनों की व्यवस्था को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed