फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Maharashtra resident stray again lost her station

कोतवाली से गुम हो गई महाराष्ट्र की युवती

Mon, 11 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 11 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra resident stray again lost her station

आमजन की सुरक्षा का चोला ओढ़े पुलिस ड्यूटी में किसी भी हद तक लापरवाही बरत सकती है। कुछ ऐसा ही वाकया महाराष्ट्र प्रांत की एक लापता युवती के मामले में हुआ। शर्मसार कर देने वाली पुलिस कार्यशैली ने अन्य प्रदेश में भी अपनी छवि खुद धोने में कसर नहीं छोड़ी। हुआ यूं कि मंदबुद्धि युवती भटकती हुई उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की लापरवाही से युवती कोतवाली से फिर कहीं चली गई। कोतवाली पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह बिना बताए कहीं चली गई। यहां पहुंचे परिजन मायूस होकर लौट गए। रविवार को महाराष्ट्र पुलिस कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित सूचना देने के साथ ही युवती के फोटो भी दिए। कोतवाली पुलिस ने युवती का जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर थाना अंतर्गत पांचपौली महादेव मंदिर के पास रहने वाली नेहा (20) पुत्री गौरीशंकर 15 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। भटकते हुए वह किसी ट्रेन से 22 दिसंबर को उन्नाव रेलवे स्टेेशन पहुंच गई। देर शाम कुछ लोगों ने युवती को सदर बाजार में भटकते देखा। पूछताछ में सटीक तौर पर कुछ न बता पाने पर सुरक्षा के लिहाज से लोगों ने उसे कोतवाली पहुंचा दिया। कोतवाली पुलिस पूछताछ में युवती ने किसी तरह अपना और पिता का नाम व पता बताया। कोतवाली पुलिस ने युवती से जानकारी मिलने के बाद कंट्रोल रूम से संपर्क साधा और नागपुर थाना पुलिस को लापता युवती के मिलने की सूचना दी। पुलिस ने युवती के पिता गौरीशंकर और व अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। लापरवाही इस कदर हुई कि कोतवाली से युवती को महिला थाना या महिला अल्पावास गृह तक नहीं भेजा गया। सूचना पर  25 दिसंबर को युवती के परिजन उन्नाव शहर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस की बात सुनकर युवती के परिजन सन्न रह गए। पुलिस ने बताया कि युवती तो उस दिन देर शाम बिना बताए कहीं चली गई थी। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को युवती के मिलने पर सूचना देने की बात कहकर लौटा दिया। मायूस परिजन बिना किसी आला अधिकारी से मिले नागपुर लौट गए। कई दिन बीत जाने के बाद भी लापता युवती की कोई खबर न मिलने पर रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर थाना में तैनात एसआई रमेश उमाठे शहर कोतवाली पहुंचे और युवती के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने उनसे युवती की फोटो ली और तलाश करने का आश्वासन दिया है। पुलिस जिले व आसपास जिलों के थानों को सूचना देकर उनकी मदद से युवती को खोजने का प्रयास करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


तलाश कर जल्द परिजनों को सौंप देंगे- कोतवाली प्रभारी
कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि युवती मंदबुद्धि थी। उसे कोतवाली में बैठाया गया था और महिला पुलिस के माध्यम से अल्पावासगृह भेजने की प्रक्रिया शुरू थी। इसी दौरान युवती भीड़ के बीच से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। उन्होंने बताया कि फोटो न होने से युवती की तलाश में परेशानी हो रही थी। जल्द ही उसे तलाश कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह शहर कोतवाली पुलिस की घोर लापरवाही है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो लोग भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को मामले में पूरी सतर्कता के साथ काम करना चाहिए था। रामकिशुन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed