{"_id":"6439a10f68d33bf6c3093264","slug":"made-obscene-video-of-girl-after-court-marriage-asked-for-five-lakhs-unnao-news-c-12-1-180854-2023-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: युवती का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख, कोर्ट मैरिज कर किया था शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: युवती का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख, कोर्ट मैरिज कर किया था शोषण
Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
सार
युवती ने बताया कि एक साल पहले मौरावां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन पर दोस्ती हुई थी। युवक ने तीन दिसंबर को उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती के बाद शातिर ने युवती से कोर्ट मैरिज कर अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुरवा कोतवाली में तहरीर में युवती ने बताया कि एक साल पहले मौरावां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन पर दोस्ती हुई थी। युवक ने तीन दिसंबर को उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह उसे मुंबई ले गया और चार दिन साथ रखा।
विज्ञापन
इस दौरान शारीरिक शोषण किया, फिर युवक ने उसे बांगरमऊ में बहन के घर छोड़ दिया। जब उसने युवक से साथ ले जाने की जिद की तो 22 दिसंबर को धोखे से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है।
विज्ञापन
उसे वह इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता है। बदले में पांच लाख रुपये मांग रहा है। युवती का आरोप है कि साजिश में युवक की मां, बड़ा भाई व भाभी भी शामिल हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।