फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   luck janpur highway repairing start

राहत-हाइवे के गड्ढों की मरम्मत शुरू

Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
luck janpur highway repairing start
सोनिक। दो दिन की बारिश में हाईवे पर हुए गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। एनएचआई के अफसरों ने टोल कंपनी पीएनसी को फटकार लगाई। इसके बाद रविवार को ही कंपनी ने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार व शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश में हाईवे पर पैचवर्क बह गया था। सबसे खराब हालत कानपुर से लखनऊ जाने वाले रूट की हो गई थी। हर दस कदम पर एक गहरा गड्ढा हो गया था। बजरी सड़क पर आ गई थी। बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे थे। अमर उजाला ने रविवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद एनएचआई के अफसर हरकत में आए। उन्होंने खस्ताहाल हाईवे पर टोल वसूलने वाली कंपनी पीएनसी के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और तुरंत मरम्मत शुरू कराने के निर्देश दिए। पीएनसी के इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्लागंज की ओर से कानपुर लखनऊ हाईवे के गड्ढों की मरम्मत शुरू कराई है। कनोडिया पेट्रोल पंप तक गड्ढे भरे जा चुके हैं। काम तेजी के साथ कराया जा रहा है। दो-तीन दिन में पूरे हाईवे को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed