फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lotus blossomed in Unnao city, independents won in Gangaghat and Bangarmau

Unnao News: उन्नाव शहर में खिला कमल, गंगाघाट व बांगरमऊ में जीते निर्दलीय

Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed in Unnao city, independents won in Gangaghat and Bangarmau
उन्नाव। नगर निकाय में उन्नाव नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की सीट पर जहां कमल खिला। वहीं गंगाघाट में सीट भाजपा के हाथों से निकल गई। यहां पर निर्दलीय ने परचम लहराया। इसके अलावा बांगरमऊ में भी जीत निर्दलीय प्रत्याशी के हाथ लगी। वहीं सपा, बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। 13 पदों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया।
विज्ञापन

उन्नाव नगर पालिका परिषद में भाजपा की श्वेता मिश्रा ने सपा की नीतू पटेल को 6861 वोटों से हराया। वहीं गंगाघाट में निर्दलीय प्रत्याशी कौमुदी पांडेय ने भाजपा की
विज्ञापन

रंजना गुप्ता को करारी मात देते हुए 21402 मतों से जीत हासिल की। बांगरमऊ में निर्दलीय उम्मीदवार रहे रामजी गुप्ता ने सपा के मुफीस अहमद को 4515 वोटों से हराया। नगर पंचायतों में फतेहपुर चौरासी में भाजपा के मिथलेश कुमार, न्योतनी में ओमप्रकाश और भगवंतनगर में आशीष शुक्ला ने जीत हासिल की। रसूलाबाद में निर्दलीय गजाला अंसारी, पुरवा में रेनू गुप्ता, ऊगू में अनीता, औरास में राकेश, हैदराबाद में बृज किशोर, कुरसठ में अब्दुल रईस, मोहान में समरजीत, बीघापुर में सुशील, सफीपुर में गरिमा बाजपेयी, गंजमुरादाबाद में रूबी खातून, नवाबगंज में दिलीप लश्करी व अचलगंज में लक्ष्मी वर्मा ने चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। इनमें नवाबगंज में काफी कांटे का मुकाबला हुआ। यहां पर दिलीप लश्करी ने मात्र चार वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर पालिका परिषद उन्नाव
पार्टी


प्रत्याशी

मिले मत
भाजपा


श्वेता मिश्रा

24690
सपा


नीतू पटेल

17829
बसपा


अनीता द्विवेदी

13637
कांग्रेस


सीमा गुप्ता

7924
नोटा




249
कुल प्रत्याशी थे-6 (विजेता व सपा को छोड़ अन्य सभी की जमानत जब्त)
---
नगर पालिका परिषद गंगाघाट निर्दलीय

कौमुदी पांडेय

35025
भाजपा


रंजना गुप्ता

13623
सपा


अलका

3448
बसपा


मनोरमा

4806


कांग्रेस


गीता शुक्ला

2003
नोटा




273
कुल प्रत्याशी थे-9 (विजेता व भाजपा को छोड़ अन्य की जमानत जब्त)
----
नगर पालिका परिषद बांगरमऊ
निर्दलीय

रामजी


9109
सपा

मुफीस अहमद
4594
भाजपा
पुनीत


3014
बसपा

चंद्रकांती
224
कांग्रेस


अंकित

37
नोटा




66
कुल प्रत्याशी थे-16 (विजेता को छोड़ अन्य सभी की जमानत जब्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed