फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loss of lakhs due to fire in medical store

Unnao News: मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Tue, 11 Oct 2022 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in medical store
असोहा में मेडिल स्टोर में आग लगने से जली पड़ी दवाओं को देखते लोग - फोटो : UNNAO
उन्नाव जिले के असोहा कस्बे में संचालित एक मेडिकल स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। संचालक के मुताबिक, दवाएं और उपकरण सहित करीब साठ लाख का नुकसान हुआ है। अग्निशमन जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पाठकपुर गांव निवासी कृष्णानंद अवस्थी का असोहा कस्बे में मेडिकल स्टोर है।

रविवार रात नौ बजे कृष्णानंद का बेटा अंशु मेडिकल स्टोर बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी संदीप पाल और गोलू यादव ने मेडिकल स्टोर के अंदर से धुआं निकलते देखा तो सूचना दी। मेडिकल स्टोर संचालक बेटे के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से शटर तोड़ा।
विज्ञापन


आग की लपटें तेज होने से कोई भीतर नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखी दवाओं और उपकरण सहित करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है। दमकल जवानों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed