फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

सराफा व्यापारी से जेवर और नगदी लूटी

Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
loot

उन्नाव। आगरा से जेवर खरीदकर बिहार प्रांत के भभुआ जा रहे सराफा व्यापारी से जहरखुरानों ने सवा लाख के जेवर और 56 हजार रुपये लूट लिए। बस चालक उसे गंगाघाट थानाक्षेत्र में हाइवे के एक ढाबे पर फेंक कर भाग गया। सूचना पर गंगाघाट थाना पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार देर शाम उसने टूटेफूटे शब्दों में खुद को बिहार प्रांत के कैमूर जिले के भभुआ का निवासी बताया है। उसकी डायरी में लिखे नंबर पर फोन कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के कैमूर जिले के भभुआ निवासी रवी कुमार अग्रवाल (30) ज्वेलरी की सप्लाई का काम करता है। गुरुवार को वह चांदी के जेवरात खरीदने के लिए आगरा गया था। जेवर की खरीदने के बाद वह रोडवेज बस से वापस लौट रहा था। सफर के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद जैसे ही रवी बेहोश हुआ बदमाश उसका बैग और पर्स ले उड़े। बस चालक लखनऊ-कानपुर हाइवे पर उसे गंगाघाट थानाक्षेत्र में त्रिभुवन खेड़ा गांव के पास सड़क किनारे उतार कर भाग निकला। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सिपाही शिवनाथ यादव ने रवी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम होश आने पर उसने अपना रवि निवासी बिहार के भभुआ बताया। उसके मुताबिक बैग में ढाई किलो चांदी के जेवर, एक सोने की अंगूठी और 56 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के पास से एक काले रंग का थैला मिला है जिसमें एक गिलास और दुपट्टे हैं। पुलिस ने युवक के पास से मिली डायरी से एक नंबर पर उसके मौसा नीलेश को सूचना दी है। नीलेश ने फोन पर बताया कि वह देर रात तक उन्नाव पहुंचेंगे। सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि युवक के होश में आने और परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed