फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

वृद्ध से 90 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश

Wed, 04 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
loot

उन्नाव। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे वृद्ध को झांसा देकर दो लुटेरे उसका थैला छीनकर भागने लगे। शोर मचाने पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की मदद से एक को रुपयों समेत दबोच लिया। पकड़ा गया लुटेरा खुद को हरदोई जिले का निवासी बता रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के पवई गांव निवासी रामा मंगलवार को 90 हजार रुपये जमा करने के लिए सदर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक जा रहा था। वह साइकिल से छोटा चौराहा के पास पहुंचा था तभी पास से निकले दो बदमाशों ने रुपये गिरने की बात कही।
विज्ञापन


वृद्ध झांसे में आ गया और जैसे ही जमीन की देखा एक बदमाश ने साइकिल में टंगा थैला उतारकर भागने लगा। वृद्ध की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। छोटा चौराहा पर मौजूद यातायात प्रभारी कैलाश यादव व ट्रैफिक सिपाहियों ने भाग रहे एक युवक को लोगों की मदद से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के पास से थैला और उसमें रखे 90 हजार रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हवालात में डाल दिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम अंजेश और हरदोई जिले के हड़हा गांव का निवासी बताया।


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लुटेरे के साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरदोई निवासी लुटेरों का गिरोह शहर में लूट और टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed