फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

लुटेरों ने मचाई धमाचौकड़ी, तीन को लूटा

Fri, 20 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 20 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
loot

उन्नाव। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बुधवार रात लुटेरों तीन लोगों को अपना शिकार बनाया। आसीवन थानाक्षेत्र में बदमाशों ने ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक और नगदी लूटने के बाद अपनी एक बाइक में आग लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को मारपीट कर बाइक और नगदी लूट ली। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। औरास थानाक्षेत्र में बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे युवक से असलहों के बलपर पचास हजार रुपये लूट लिए। इस घटना में पुुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन


मियागंज प्रतिनिधि के अनुसार हसनगंज थानाक्षेत्र के आदमपुर दकतौली गांव निवासी जय सिंह पुत्र लाला बुधवार अपनी ससुराल बांगरमऊ में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर आदमपुर गांव से करीब तीन किमी पहले दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए जय सिंह को बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मारपीट करते हुए उनसे 2400 रुपये, मोबाइल फोन और उनकी मोटर साइकिल लूट ली। बदमाशों ने अपनी एक बाइक को पेट्रोल डालकर जला दिया और जय सिंह की बाइक में बैठकर भाग निकले। पीड़ित रात में ही किसी तरह आसीवन थाना पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।

अचलगंज प्रतिनिधि के अनुसार उन्नाव-पड़री मार्ग पर बुधवार रात असलहों से लैस बाइक सवार बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को मारपीट कर बाइक लूट ली। अचलगंज थानाक्षेत्र के झाऊखेड़ा गांव निवासी प्रकाश यादव का नेवरना गांव के पास मेडिकल स्टोर है।

बुधवार रात प्रकाश स्टोर बंद करके घर लौट रहा था तभी पड़री गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और कनपटी में तमंचा लगा दिया। प्रकाश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट कर बदमाश उसकी बाइक और पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकले।

पीड़ित नेवरना पुलिस चौकी पहुंचा मगर उसे अचलगंज थाना जाने की बात कहकर चलता कर दिया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। अचलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

औरास प्रतिनिधि के अनुसार बैंक से रुपये निकला कर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए। औरास थानाक्षेत्र के अदौरा गांव निवासी शिवबालक मौर्य बुधवार को रहीमाबाद स्थित इलाहाबाद बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहे थे।


रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और मारपीट करते हुए रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि लखनऊ के मलिहाबाद थानाक्षेत्र के  बेलवा गांव निवासी वीरेंद्र नाम के एक लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed