{"_id":"dd56090c4afc2a97853e32d073d668e0","slug":"loot-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 हजार लूटकर कार से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 हजार लूटकर कार से उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। कार सवार बदमाशों ने एक युवक को सवारी के रूप में बैठाया और रास्ते में मारपीट कर 17 हजार रुपये लूटने के बाद रास्ते में उतार दिया। पीड़ित ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कबीपुर गांव निवासी दिलीप गुरुवार सुबह करीब दस बजे उन्नाव कचहरी जा रहा था। वाहन के इंतजार में वह बांगरमऊ के नानामऊ तिराहा पर खड़ा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक कार सवार आकर रुकी। चालक के पूछने पर उसने उन्नाव जाने की बात कही तो चालक ने उसे कार में बैठा लिया। कार में पहले से चार लोग बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद कार सवार बदमाशों ने उसकी कनपटी में तमंचा लगा दिया और मारपीट कर जेब से 17 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने उसे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर आदमपुर रेतवा गांव के पास उतार दिया और भाग निकले। पीड़ित ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।