फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

टेलीफोन एक्सचेंज में गार्ड को बंधक बना लूट ले गए बैट्री

Wed, 04 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
loot
उन्नाव। दूरसंचार उपकेंद्र में सोमवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सुरक्षाकर्मी को तमंचे के बल पर बंधक बना दिया और 14 बैट्री लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने दूर संचार कर्मियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हैरानी की बात यह है कि बंधक बनाकर लूट की यह घटना भी पुलिस ने चोरी में दर्ज की है।

शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी स्थित बीएसएनएल के उपकेंद्र में सोमवार रात करीब दस बजे गेट फांदकर घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने उपकेंद्र के एक कमरे में सो रहे सुरक्षा कर्मी संदीप को तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उससे उपकेंद्र के स्विच रूम व अन्य कमरों की चाभी लेकर छह सौ एएच की 12 बैट्री और जनरेटर की दो बैट्रियां एक चार पहिया वाहन में लादकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने बीएसएनल के अवर अभियंता अविनाश कुमार और उप मंडल अभियंता गुरुमीत सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को बीएसएनल के अधिकारियों ने एसपी एमपी सिंह से मिलकर घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।


हालांकि एसपी के निर्देश के बाद भी कोतवाली पुलिस ने लूट की यह घटना चोरी में दर्ज की है। कोतवाली एसएसआई आरएल पटेल ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed