फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loader overturns due to truck collision, worker dies

ट्रक की टक्कर से लोडर पलटा, मजदूर की दबकर मौत

Wed, 06 May 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Loader overturns due to truck collision, worker dies
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से लोडर पलट गया। हादसे में लोडर में बैठे मजदूर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा मृतक का छोटा भाई शव देखकर बिलख उठा।
विज्ञापन

अजगैन कस्बा निवासी आदित्य (30) पुत्र चंद्रप्रकाश गदनखेड़ा चौराहा के पास स्थित शराब गोदाम में काम करता है। मंगलवार रात वह काम निपटाकर लोडर से घर लौट रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीनमंडी के पास पीछे से ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से लोडर का पहिया निकल गया और पलक झपकते ही लोडर पलट गया। पीछे बैठा आदित्य लोडर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम पहुंचा छोटा भाई सचिन शव देख बदहवास हो गया। उसने बताया कि आदित्य अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed