फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loader driver and his father died in accident

Unnao: एक्सप्रेस-वे पर पलटा लोडर, पिता-पुत्र की मौत, परिजनों को आने का था इंतजार, सदा के लिए दूर हो गए

Wed, 03 Aug 2022 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 12:36 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। आनियंत्रित लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
loader driver and his father died in  accident
एक्सप्रेस-वे पर पलटा लोडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह सबलीखेड़ा गांव के पास लोडर चालक को झपकी आ गई। लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और उसके पिता की मौत हो गई। रायबरेली के थाना लालगंज के गांव चचिहा निवासी रामनारायन (34), पिता रामप्रसाद (60) के साथ लोडर से माल ढुलाई करता था।

विज्ञापन


सोमवार रात दोनों आगरा से पैकेट बंद दूध लेकर लखनऊ की श्याम उद्योग फर्म में आपूर्ति करने जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के सबलीखेड़ा गांव के पास सुबह पांच बजे लोडर चला रहे रामनारायण को झपकी आ गई।
विज्ञापन


इससे लोडर अनियंत्रित होकर शारदा नहर पुल की दीवार से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक के सिर में गंभीर चोट लगी और पिता रामप्रसाद बीस फिट गहरी खंती में गिर गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने का था इंतजार, सदा के लिए दूर हो गए
पिता-पुत्र को मंगलवार को घर पहुंचना था। परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दोनों की मौत की खबर मिली। रामप्रसाद की पत्नी दर्शाना व रामनारायन की पत्नी कांति बदहवास हैं। रामनारायन की छह साल की बेटी नेहा व तीन साल की बेटी रिचा है। पिता-पुत्र ही परिवार का सहारा थे। दोनों कई-कई दिन घर से बाहर रहते थे। रामप्रसाद की बड़ी बहू रजोली ने बताया कि दो सप्ताह पहले घर से निकले थे। सोमवार शाम छह बजे घर वालों से बात भी हुई थी। बड़ा बेटा रामसरोहन गांव में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed