फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lineman died of electrocution, relatives jammed the dead body

Unnao News: करंट से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम

Fri, 16 Jun 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lineman died of electrocution, relatives jammed the dead body
बिछिया। फाल्ट ठीक करते समय झुलसे संविदा लाइनमैन की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने उन्नाव-पुरवा मार्ग पर पॉवर हाउस के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ बीघापुर, पुरवा और बिजली विभाग के एसडीओ भी पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने आश्रितों को आवास और जेई व सरकारी लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर सुबह आठ बजे लगा जाम 11 बजे खुल पाया। इस दौरान चार घंटे लोग जाम से जूझते रहे। अचलगंज थानाक्षेत्र के नेवरना निवासी सुभाषचंद्र उर्फ राजू (34) संविदा लाइनमैन के पद पर बिजली उपकेंद्र बिछिया में तैनात था। ग्राम पंचायत पर्डी कला व मजरों में तार टूटने सहित अन्य फाल्ट के कारण दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप थीं।
विज्ञापन

शिकायत करने पर बुधवार शाम वह शटडाउन लेकर फाल्ट सही करने के लिए पर्डीकला मजरे नयाखेड़ा गया था। वह बिजली के पोल पर चढकर्ा फाल्ट सही कर रहा था। तभी अचानक तार में करंट दौड़ने से चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसने के साथ पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया था। परिजन निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजन शव घर लेकर आए ओर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर सीओ बीघापुर विजय आनंद और सीओ पुरवा संतोष सिंह, नायब तहसीलदार तनवीर हसन, एसडीओ राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों से बात की। परिजनों ने आवास की मांग के साथ जेई और सरकारी लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई पूरी कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर सुबह करीब 11 बजे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुई। इस दौरान चार घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

मृतक पिता बल्लू और मां प्रेमावती की इकलौती संतान था। पति की मौत पर पत्नी ऊषा देवी और बच्चों में चार लडक़ी और एक लडक़ा बेहाल हैं। पुरवा सीओ संतोष सिंह ने बताया कि एसडीओ ने संविदा कर्मी को गाइडलाइन के तहत पांच लाख रुपये मुआवजा और नायब तहसीलदार ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने की बात कही। उसके बाद परिजन शांत हो गए। मृतक के पिता ने डीएम को संबोधित पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed