फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Life imprisonment to two murderers in the famous Kinnar Muskaan murder case

Unnao News: चर्चित किन्नर मुस्कान हत्याकांड में दो हत्यारों को आजीवन कारावास

Sat, 01 Jun 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two murderers in the famous Kinnar Muskaan murder case
उन्नाव। सफीपुर कस्बे में दो साल पहले हुए चर्चित किन्नर मुस्कान हत्याकांड में शुक्रवार को न्यायालय ने दो नामजद किन्नरों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर 33-33 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। हत्याकांड में नामजद एक अन्य किन्नर तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। न्यायाधीश ने जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बबरअलीखेड़ा मोहल्ला निवासी मुस्कान किन्नर की 30 जुलाई 2022 की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पति मथुरा ने थाना चंद्रावली के यमुना पल्ली लक्ष्मी नगर निवासी सोनू किन्नर ने साथ रहने वाली किन्नर मुरादाबाद जिले की रूबी, मथुरा की सलोनी और झांसी की अन्नू पर हत्या और करीब डेढ़ करोड़ के जेवर लूटने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हत्या के दूसरे दिन फिर पुलिस मृतक किन्नर के घर पहुंची और जांच की थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस ने जांच के दौरान अलग-अलग जिलों से नामजद हत्यारोपी किन्नर सलोनी उर्फ संदीप और किन्नर अन्नू उर्फ जयप्रकाश को गिरफ्तार कर किन्नर मुस्कान से लूटे गए जेवर बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया था। मुकदमे की विवेचना तत्कालीन एसएचओ सफीपुर अवनीश सिंह ने की और दोनों आरोपियों के खिलाफ एक नवंबर 2022 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा विशेष न्यायालय ईसी एक्ट कोर्ट में विचाराधीन था। शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार गौड़ और मनोज कुमार पांडेय के तर्कों और पुलिस की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर दोष साबित होने पर न्यायाधीश शिप्रा आर्या ने किन्नर सलोनी और अन्नू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने फरार किन्नर को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed