फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   License of one fertilizer shop suspended, notice to two

उन्नावः खाद की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

Sun, 30 Oct 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
License of one fertilizer shop suspended, notice to two
बांगरमऊ स्थित एक दुकान पर ई-पॉस मशीन में खाद की उपलब्धता जांचते जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। डीएम द्वारा गठित की गई कृषि विभाग की पांच टीमों ने जनपद में खाद की दुकानों पर मिलावट की आशंका में चेेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 49 दुकानों में जांच की गई और 18 खाद नमूने लिए गए। दुकान बंद करने वाले एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं दो में खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने हसनगंज, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने सफीपुर व बांगरमऊ, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने पुरवा, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने बीघापुर और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने सदर तहसील क्षेत्र की खाद दुकानों में छापा मारा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने छह तहसीलों में 49 दुकानें चेक गई। इस दौरान संदिग्ध स्टाक मिलने पर 18 खाद नमूने लिए। वहीं, छापे की सूचना से पुरवा चमियानी स्थित गुप्ता खाद भंडार बंद कर दुकानदार चला गया। इस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हफीजाबाद की नित्या व पूजा ट्रेडर्स बांगरमऊ में न रेट बोर्ड लगा मिला और न ही रजिस्टर। इस पर दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed