फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lekhpal was taken hostage and beaten

सर्वे करने पहुंचे लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 23 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal was taken hostage and beaten
साथी लेखपालों के साथ पुरवा कोतवाली में मौजूद पीड़ित लेखपाल। - फोटो : UNNAO
पुरवा(उन्नाव)। ग्राम पंचायत के आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण करने पहुंचे लेखपाल से गालीगलौज कर ग्रामीणों ने उन्हें कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। लेखपाल की सूचना पर एसडीएम व सीओ समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बंधकमुक्त कराया। लेखपाल ने 11 नामजद व 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट-गालीगलौज समेत अन्य धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में लेखपाल रामनारायन मौर्या भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य करने पहुंचे थे। लेखपाल के अनुसार वह 5 घरों का सर्वे कर पाए थे कि ग्रामीणों गालीगलौज कर गांव के सूरज दीक्षित के घर के कमरे में जबरन उन्हें बंद कर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराया और मोबाइल से आबादी क्षेत्र के सर्वे का वीडियो डिलीट करा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित लेखपाल ने बताया कि किसी तरह उन्होंने एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद सीओ अंजनी राय और पुरवा कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह पहुंचे और मुक्त कराया। पीड़ित लेखपाल ने गांव के सुंदर, प्रदीप दीक्षित, सूरज दीक्षित, गोपाल, रमेशचंद्र, बीडीसी ओम प्रकाश जैकी, पीतांबर व उसकी पत्नी व प्रदीप और उसकी पत्नी के अलावा 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ रमेशचंद्र प्रलयकर ने बताया कि राजस्व कर्मी की तहरीर पर 11 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed