फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Legislators will not surround the Legislative Assembly, the district headquarters will continue to protest

लेखपाल नहीं घेरेंगे विधानसभा, जिला मुख्यालय पर जारी रहेगा धरना

Fri, 27 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Legislators will not surround the Legislative Assembly, the district headquarters will continue to protest
उन्नाव। पिछले सत्रह दिन से कार्य बहष्किार कर धरना-प्रदर्शन कर रहे लेखपाल मांगें पूरी न होने तक हड़ताल पर रहेंगे। सीएए के विरोध के तनाव को देखते हुए 27 दिसंबर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। गुरुवार को लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कही। उन्होंने लेखपालों से कहा कि अपने अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई भी लड़नी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी मैदान में धरना दे रहे लेखपालों के बीच पहुंचे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में चल रहे विरोध को देखते हुए 27 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उनका कहना था कि घेराव के दौरान यदि किसी ने सीएए का विरोध किया तो वह लेखपालों पर ही मढ़ दिया जाएगा। इसलिए लेखपाल अब अपने जिलों में ही मांगे पूरी न होने तक धरना देते रहेंगे। लेखपालों की यह लड़ाई अब सम्मान पर आ गई है। इसलिए लेखपाल पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार पटेल ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दबाव व प्रलोभन देकर लेखपालों को वापस काम पर लाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उससे लेखपाल और एकजुट हुए हैं। मुख्यमंत्री व राजस्वमंत्री जब तक द्विपक्षीय वार्ता कर मांगों का हल नहीं निकालते, लेखपाल धरना देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री कृष्णचंद्र व सदर तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार बाजपेई ने कहा कि वेतन विसंगति, ग्रेड पे, साइकिल भत्ता व स्टेशनरी भत्ता समेत कई अन्य मांगे हैं। लेखपाल जायज मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। सरकार उनकी मांग पूरी करने के बजाय उन पर कार्रवाई कर रही है। धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों के साथ लेखपालों में अनिल द्विवेदी, रविकांत, अरुण, रामप्रसाद, शशिबिंद, अखिलेश पटेल, निशांत, राशी, दिव्या आकांक्षा, ममता, बेबी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed