फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Leave the house of Babylon, the daughter away ...

बाबुल का घर छोड़, बेटी चली...

Wed, 01 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 01 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leave the house of Babylon, the daughter away ...
युवा भारतीय ब्राह्मण महासभा के सामूहिक विवाह में मौजूद नवविवाहित जोड़े। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और युवा भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्कार समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार में कुल 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधे और 202 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। इसमें आए आचार्यों ने एक ओर जहां सभी बटुकों का यज्ञोपवीत कराकर ब्रह्मचर्य का पालन करना सिखाया वहीं दूसरी ओर नव दंपतियों को सुखी जीवन जीने की जानकारियां दी। इसके बाद में बेटियाें को विदा किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर युवा भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्कार समिति की ओर आयोजित सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में 13 जोड़ों का विवाह संस्कार हुआ। विवाह बंधन में बंधने वालों में पुनीत-प्रेमा द्विवेदी, विनोद अवस्थी-सरिता पांडेय, दुर्गेश-सौम्या द्विवेदी, लक्ष्मीकांत तिवारी-रिंकी शुक्ला, विपिन बाजपेई-ऐश्वर्या द्विवेदी, कृपाशंकर शुक्ल-आरती गौड़, अमरीश दीक्षित-माधुरी तिवारी, सज्जन द्विवेदी-प्राची शुक्ला, कैलाश बाजपेई-प्रियंका दीक्षित, जगत नरायन तिवारी-पूजा अवस्थी, अजय शुक्ल-मोहिनी पांडेय, मोहित तिवारी-कोमल शुक्ला, तन्नू त्रिवेदी-स्वाती मिश्र शामिल रहीं। इन सभी जोड़ों का विवाह आचार्यों ने कराया। इसी अवसर पर आचार्यों ने 107 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया।
विज्ञापन


विवाह समारोह में नव विवाहित जोड़ों को सोने चांदी के आभूषणों के अलावा जीवनोपयोगी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर अशोक वेदांती, आशुतोष तिवारी, मनोज त्रिवेदी, धर्मेश दीक्षित, सतीश अवस्थी, कृष्ण गोपाल बाजपेई, सुधीर शुक्ल, आशा दीक्षित, संदीप बाजपेई, भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पीडीनगर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से सामुदायिक भवन वृद्धाश्रम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसके पश्चात आचार्यों ने 95 बटुकों को दीक्षा दी।

इसमें राजेश-कोमल, दिवाकर पांडेय-पायल अवस्थी, सतीश अगिभनहोत्री-मीनू, मयंक द्विवेदी-लक्ष्मी त्रिपाठी, सुकेश तिवारी-सुशीला, जितेंद्र तिवारी-नीतू, लखन मिश्रा-मंजू मिश्रा, प्रेम नरायन तिवारी-अर्चना पांडेय, अमर त्रिवेदी-संध्या, प्रिंशू बाजपेई-पूजा तिवारी, मुकुल तिवारी-लक्ष्मी का विवाह हुआ। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, गुरुप्रसाद त्रिपाठी, संजय मिश्र, हरिशंकर त्रिपाठी, चंद्रकांति शुक्ला, ओपी तिवारी, प्रवीण प्रताप सिंह, संतोष दीक्षित, ब्रजेश पांडेय, कृष्ण कुमार बाजपेई, अभिनव बाजपेई भी मौजूद रहे।


इसके अलावा गायत्री शक्तिपीठ कालेज रोड उन्नाव में श्रीराम शर्मा के जन्मदिवस व बसंत पंचमी के अवसर पर 23 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इस मौके पर पंडित चंद्रकिशोर द्विवेदी, अशोक कुमार दीक्षित, गौरव मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, अश्वनी कुमार बाजपेई, आशीष कुमार शुक्ला, अमित शुक्ला, सत्येंद्र कुमार पांडेय, नीरज तिवारी, अरुण कुमार शुक्ला, आलोक तिवारी, आशीष अवस्थी, दुर्गा प्रसाद शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed