फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lawyers' strike

वकीलों की हड़ताल से वादकारी मायूस

Fri, 02 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Lawyers' strike

उन्नाव। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने से गुरुवार को कचहरी में सन्नाटा पसरा रहा। वादकारी निराश होकर बैरंग लौटने को मजबूर हुए। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन


 बीते दिनों जौनपुर जिले के अधिवक्ता जितेंद्र यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में बार कौंसिल ऑफ उप्र ने गुरुवार को सभी जिलों के अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से विरत रहने की अपील की थी। इसे लेकर उन्नाव बार एसोसिएशन ने गुरुवार को हड़ताल की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इस दौरान वकील सुबह कचहरी तो पहुंचे लेकिन किसी ने भी न्यायिक कार्य नहीं किया। वकीलों के हड़ताल पर जाने से वादकारियों के वादों की सुनवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा कचहरी में होने वाले मुख्य कार्य जैसे हलफनामा बनवाने, पेशी की तारीख, केस की फाइलें तैयार करवाने जैसे कार्यों में भी अधिवक्ताओं के न पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों के कार्य से विरत रहने के चलते कचहरी पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कचहरी के अजय द्विवेदी, सिद्धांत अवस्थी, धर्मेंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रसाद पाल, आशीष मिश्रा, अजय गौतम, अमृता बाजपेई, गीता निषाद, अखिलेश द्विवेदी, पन्नालाल आदि अधिवक्ताओं की मानें तो जब भी किसी अधिवक्ता के साथ कोई घटना होगी तो इसका विरोध सभी मिलकर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed