फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Late ex-serviceman cremated with honors

Unnao News: दिवंगत पूर्व सैनिक का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 29 Jan 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Late ex-serviceman cremated with honors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीघापुर। तहसील के मुबारकपुर ग्राम पंचायत के मजरा मनीखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त मेजर उदयराज सिंह का लखनऊ स्थित आवास पर शनिवार सुबह निधन हो गया था। रविवार को शव उनके पैतृक गांव लगाया गया, जहां पूर्व सैनिक सम्मान के साथ बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में साहस और शौर्य का प्रदर्शीन करने वाले बीघापुर तहसील के मनीखेड़ा गांव के मूल निवासी उदयराज सिंह, सेना से विशिष्टि सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित थे। शनिवार को लखनऊ स्थित आवास में उनका निधन हो गया था। रविवार को उनके पुत्र दीप सिंह व अन्य परिजन शव लेकर पैतृक गांव मनीखेड़ा पहुंचे।
विज्ञापन

कुमाऊ 17 रेजिमेंट के सूबेदार कुंवर सिंह के साथ आई टुकड़ी ने आवास पर सलामी दी। इसके बाद दस बजे बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। के साथ सलामी दी गई। हवलदार मेजर उदयराज सिंह वर्ष 1955 में 21वीं राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए और 1975 में सेवानिवृत्त हुए। 1962, 1965, 1971 के युद्ध में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार बाकुश, सुधीर कुमार बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा पासवान, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान भोले सिंह, पूर्व सैनिक समाज सेवा एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संजय सिंह, हलवदार आशुतोष मिश्रा, पीपी सिंह, दिनेश यादव, एसपी यादव, सूबेदार राज ललन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed