फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Last date for Prime Minister's crop insurance is July 31

Unnao News: प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

Fri, 21 Jul 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Last date for Prime Minister's crop insurance is July 31
उन्नाव। प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इस समयावधि में किसान धान, मक्का, उर्द, मूंग, मूंगफली, अरहर, तिल व ज्वार की फसलों का बीमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि किसान किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत, सुझाव या फसल नुकसान दर्ज कराने के लिए संयुक्त टोल फ्री नंबर 18008896868 या बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002005142 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही नजदीकी विकासखंड के कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पात्र ऋणी कृषकों का बीमा बैंक स्तर से किया जाएगा। गैर ऋणी कृषक अपना फसल बीमा नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से आधार, बैंक पासबुक व भूमि खतौनी देकर करा सकते हैं। बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला समन्वयक श्यामू जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दैवीय आपदा (बाढ़, सूखा, असफल बुआई) को ग्राम पंचायतस्तर पर कवर किया गया है। खड़ी फसलें ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, बादल फटना व आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग के कारण की क्षति एवं फसल कटाई के बाद आगामी 14 दिनों तक सुखाई के लिए रखी गई फसल की क्षति की स्थिति को व्यक्तिगत स्तर पर कवर किया गया है। जोखिम आपदा में किसान द्वारा 72 घंटे के अंदर संयुक्त टोल फ्री नंबरों पर सूचना देना अनिवार्य है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed