{"_id":"6877f960dedbd9b90a0030f0","slug":"land-bank-is-ready-now-waiting-for-entrepreneurs-unnao-news-c-221-1-sknp1055-134095-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लैंड बैंक तैयार, अब उद्यमियों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लैंड बैंक तैयार, अब उद्यमियों का इंतजार
Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में उद्यम लगाने के इच्छुक उद्यमियों को भूमि के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला उद्योग केंद्र ने भूमि संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए लैंड बैंक तैयार कराया है। इसमें 754.28 एकड़ भूमि सुरक्षित रखी गई है। इस भूमि को उद्यमियों को दिया जाएगा।
कानपुर-लखनऊ के बीच बसा जनपद उन्नाव उद्यमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसी वजह से यहां दूसरे प्रांतों के उद्यमी भी उद्यम की संभावना तलाशने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिला उद्योग केंद्र ने लैंड बैंक तैयार कराया है। इसमें 754 एकड़ भूमि की उपलब्धता की गई है। उपायुक्त उद्योग करुणा राय ने बताया कि जिले में उद्यम स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। जो भी उद्यमी यहां फैक्टरी लगाना चाहते हैं तो उन्हें भूमि की व्यवस्था कराई जा रही है। औद्योगिक इकाइयों के बीच 754.28 एकड़ भूमि है। इस भूमि में नए स्टार्टअप को प्राथमिकता दी जा रही है। इंडस्ट्री स्थापना व विस्तार आदि के लिए भूमि की कमी नहीं है। जिनको भूमि की आवश्यकता है तो वह कार्यालय आकर या मोबाइल नंबर 9044317339 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। उपायुक्त के मुताबिक, पहले आओ पहले पाओ के तहत भूमि आवंटन किया जाएगा।
-- -
लैंड बैंक में संरक्षित जमीन
ग्राम समाज-120.06 एकड़
ट्रांसगंगा सिटी-40.04 एकड़
यूपीडा-118.18 एकड़
पुन: बिक्री यूपीडा-0.453, 1.53 व 30.331 एकड़
प्राइवेट जमीन-443.66 एकड़
कुल-754.28 एकड़
-- --