फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lakhs stolen from three houses and shop

Unnao News: तीन घरों और दुकान से लाखों की चोरी

Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses and shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर।
माखी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से चोरों ने तीन घरों और एक दुकान 1.15 लाख रुपये और आठ लाख का माल पार कर दिया। खाली बैग तीन सौ मीटर दूर जंगल में फेंक कर भाग गए। सोमवार सुबह परिजनों को चोरी का पता चला। पुलिस ने फील्ड यूनिट, खोजी कुत्ते के साथ पहुंच कर जांच की।
माखी थानाक्षेत्र के पवई गांव निवासी रामबाबू और उसके भाई श्यामबाबू यादव और इसी गांव के हनुमान के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार रात रामबाबू के घर का पीछे का दरवाजा तोड़कर दाखिल चोर ने बक्से का ताला तोड़ कर 57 हजार रुपये और दो लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। खाली बैग पांच सौ मीटर दूर जंगल में फेंक दिया। उनके भाई श्यामबाबू के घर से 53 हजार रुपये और एक लाख के जेवर चोरी किए। घटना के समय दोनों परिवार छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे रामबाबू की पत्नी सुमन उठी तो सामान बिखरा मिला। घर से करीब दो सौ मीटर दूर हनुमान के घर में चोरों ने हाथ साफ किया। यहां से करीब दो लाख कीमत का सामान ले गए। एक ही रात तीन घरों में चोरी की सूचना पर माखी थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, फॉरेंसिक टीम और स्निफर डॉग के साथ पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। खोजी कुत्ता गांव में तिराहे तक गया और वहां से इसी गांव राधाकृष्ण के घर के पास रूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसी थाना क्षेत्र के बरभौला गांव निवासी राहुल सिंह गांव के बाहर चकलवंशी-बिठूर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सीएससी और वेल्डिंग की दुकान किए है। सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो राहुल को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोरों ने दुकान से करीब एक लाख का मार पार कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटनाओं में जांच की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed