फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lakhs stolen from Galla trader's house

गल्ला व्यापारी के घर से लाखों की चोरी

Fri, 15 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from Galla trader's house
हिलौली। मौरावां थानाक्षेत्र के ठकुराइनखेड़ा में एक गल्ला व्यापारी के घर में सेंध लगाकर नकदी व लाखों के जेवर चोरों ने पार कर दिए।
विज्ञापन

अकोहरी चौराहा से 500 मीटर दूर ठकुराइनखेड़ा गांव के निकट रोड पर बने पप्पू गुप्ता के घर चोरों ने सेंध लगाई। फिर अंदर जाकर 40 हजार नकद के साथ अंगूठी, चेन व मंगलसूत्र उठा ले गए। घटना के पप्पू गांव के कोटेदार आशीष कुमार द्विवेदी के घर पर अखंड रामायण पाठ कर रहे थे। पत्नी राजकुमारी घर के आंगन में सोई थी। सुबह होने पर दीवार में सेंध लगी मिली।
घर के बक्शे पास के तालाब में पड़े हुए थे। डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को थाने में प्रार्थना पत्र देने के लिए बुलाया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने चोरी की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। बताया कि चोरी की घटना जानकारी में नहीं है। यदि प्रार्थनापत्र मिलता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से नकदी व दवाओं के गत्ते पार
सफीपुर। कोतवाली के ठीक सामने संचालित एक मेडिकल स्टोर से चोरों ने नकदी व दवाओं के गत्ते पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सराय सूबेदार निवासी अजय कुमार तिवारी का उन्नाव हरदोई मार्ग के किनारे मेडिकल स्टोर है। बुधवार रात वह स्टोर बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर पीछे से सेंध लगाकर स्टोर के अंदर घुसे और गुल्लक का ताला तोड़कर दस हजार की नकदी व लगभग 10 हजार कीमत की दवाइयों के गत्ते उठा ले गए। अजय ने बताया कि वर्ष 2009 में भी ताला तोड़कर नकदी व दवाएं चोरी हुई थीं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed