फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Laddu Gopal's dress is attracting people

Unnao News: लोगों को आकर्षित कर रही लड्डू गोपाल की पोशाक

Wed, 13 Aug 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal's dress is attracting people
फोटो- 12-बड़ा चौराहा ​स्थित दुकान पर लड्डू गोपाल की पोशाक देखतीं महिलाएं। संवाद
उन्नाव। जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में सजी दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लड्डू गोपाल की रंगबिरंगी पोशाक लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानों में 50 से तीन सौ रुपये तक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार के लिए इस बार लोगों की पहली पसंद लड्डू गोपाल की पोशाक है। हालांकि इस बार पोशाक की कीमतें कुछ बढ़ी हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार लड्डू गोपाल के कपड़ों की कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ गई है। लड्डू गोपाल के कपड़े 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में बिक रहे हैं। उधर, गांधीनगर स्थित मंदिर के मुख्य आचार्य पंकज शुक्ला का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण के लिए अलग अलग रंग की पोशाक पहनानी चाहिए।
विज्ञापन

हर रंग का अपना अलग महत्व है। श्रीकृष्ण का प्रिय रंग नीला है और जन्माष्टमी पर इस रंग की पोशाक पहनाना विशेष महत्व रखता है। वहीं हरा रंग प्रकृति और खुशहाली का प्रतीक है और भी भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है। पीला रंग खुशी और ऊर्जा का प्रतीक है और जन्माष्टमी के उत्सव के लिए एक आदर्श पसंद है। लाल रंग समृद्धि और उत्साह का प्रतीक है। यह लड्डू गोपाल को एक खास और भव्य स्वरूप देता है। गुलाबी रंग प्रेम और कोमलता का प्रतीक है और लड्डू गोपाल को एक सजीव और प्यारा रूप देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed