{"_id":"6769ac610bf16a3187078bd4","slug":"lack-of-water-in-the-body-increases-the-risk-of-disease-unnao-news-c-221-1-uno1004-124448-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शरीर में पानी की कमी से बढ़ रहा बीमारी का जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शरीर में पानी की कमी से बढ़ रहा बीमारी का जोखिम
विज्ञापन
उन्नाव। सर्दी के मौसम में बुखार, निमोनिया और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, ठंड में लोग पानी कम पीते हैं इसी वजह से दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के पास रोजाना 30-40 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिन्हें पानी कम पीने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर के अनुसार, ठंड में भी व्यक्ति को 24 घंटे में पांच से छह लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
ठंड बढ़ते ही जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में बुखार, उल्टी, दस्त, सीने में दर्द, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन आदि के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 800 मरीज पहुंचते हैं। इनमें औसत 120 लोगों में यही लक्षण पाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग पानी पीना कम कर देते हैं। इससे बीमारियों की चपेट में आते हैं।
बताया ठंड में पानी की कमी भले ही महसूस न होती हो लेकिन, शरीर को लगभग उतना ही पानी चाहिए होता है जितना गर्मी में। पर्याप्त पानी न पीने से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। साथ ही धमनियों में रक्त का थक्का जमने से स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ता है। बताया कि अगर ठंडा पानी पीने के इच्छा नहीं हो तो गुनगुना पानी ही पीते रहें लेकिन रोजाना कम से छह से सात लीटर पानी जरूर पीयें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लक्षण
बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द होना, उल्टी होना, जी मिचलाना, दस्त होना, सिर दर्द, कमजोरी महसूस होना आदि।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर्दी के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा रहता है। बच्चों को पर्याप्त ऊनी कपड़े पहनाएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें। उल्टी और दस्त होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें। वहीं किसी प्रकार का नशा न करें।
- डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश, फिजीशियन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पैथोलॉजी में धक्का-मुक्की, नोकझोंक
उन्नाव। छुट्टी के बाद सोमवार जिला अस्पताल की ओपीडी अपने निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। सुबह से मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। डॉक्टर को दिखाने के बाद पैथोलॉजी में सैंपल देने के लिए 10 बजे एकदम से भीड़ बढ़ गई। इसी बीच पहले रजिस्ट्रेशन कराने की होड़ में मरीज व उनके तीमारदारों में नोकझोंक होने लगी। वहीं, धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह मामले शांत कराया। इसके कतार में लगाकर रजिस्ट्रेशन करवाया। पैथोलॉजी में सोमवार को 189 मरीजों का सैंपल लिया गया। इन्हें रिपोर्ट के लिए अगले दिन बुलाया गया है। इसके अलावा फिजीशियन, बालरोग विशेषज्ञ, ईएनटी, दवा वितरण कक्ष आदि में दोपहर तक मरीजों की भीड़ रही। सोमवार को 1842 लोगों ने पर्चा बनवाया और ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। (संवाद)