फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Labourer's health deteriorated in train, died in CHC

Unnao News: श्रमिक की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, सीएचसी में मौत

Sat, 06 Sep 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Labourer's health deteriorated in train, died in CHC
फोटो-3- नवाबगंज सीएचसी में साथी श्रमिकों से घटना की जानकारी लेते दरोगा। संवाद। - फोटो : mathura
नवाबगंज। झांसी स्थित घर से लौट रहे श्रमिक की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। साथ आ रही बहन ने जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर उसे उतारा और सीएचसी लाई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झांसी जिले के थाना सकरार के घोराट तेजपुर गांव निवासी सुरेंद्र (28) मां लड़ैती और बहन सरस्वती के साथ जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के निर्माण में काम करता था। कुछ दिन पहले सुरेंद्र बहन को लेकर गांव गया था। साथ काम करने वाले साथी चतुर्भुज ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सुरेंद्र और उसकी बहन सरस्वती झांसी पैसेंजर ट्रेन से लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में सुरेंद्र की तबीयत खराब हो गई। सरस्वती ने फोन पर बताया तो वह साथी धर्मेंद्र और संजू के साथ जैतीपुर स्टेशन पहुंचा। ट्रेन से उतारा तो सुरेंद्र अचेत था। नवाबगंज सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की पत्नी नीलम और चार बेटियां हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed