फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Laborer killed in accidents, three injured

हादसों में मजदूर की मौत, तीन घायल

Sun, 09 Jan 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Laborer killed in accidents, three injured
पुरवा/बिछिया। पुरवा व दही थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में मजदूर की मौत हो गई, जबकि डीसीएम चालक व खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना में रायबरेली के थाना बछरावां के हसनगंज गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष गुप्ता कपड़ा दुकान में नौकरी करता था। शनिवार को वह कानपुर के भूसा टोली में बहन सीमा के घर बाइक से गया था। देर शाम यहां से लौटते समय पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तुसरौर गांव के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संतोष की मौत से मां शशि गुप्ता, छोटे भाई मुन्ना समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में इसी कोतवाली क्षेत्र के कस्टोलवा निवासी प्रशांत शुक्ला मोहल्ले के एक दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से शुक्लागंज जा रहा था। 11 मील के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीसरी घटना में दही थाना क्षेत्र के पुरवा-उन्नाव मार्ग पर तुर्कमान नगर के पास शनिवार देर रात डीसीएम अनियंत्रित हो सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कानपुर देहात के अकबरपुर के रनिया निवासी चालक विनय (35) क्लीनर शानेंद्र (37) घायल हो गए। डीसीएम चालक क्लीनर के साथ सुल्तानपुर से रनिया लौट रहा था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा, क्रेन की मदद से डीसीएम को सड़क से हटवाया।

इनसेट
बस की टक्कर से राजमिस्त्री घायल
चकलवंशी। उन्नाव-संडीला मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के पास बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार माखी थाना क्षेत्र के गांव कल्ली अड़ार निवासी नीरज (40) घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वह हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनाें के अनुसार वह राजमिस्त्री का काम करता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed