फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Krishnan made the longest jump

Unnao News: लंबीकूद में कृष्णन लगाई सबसे ऊंची छलांग

Mon, 03 Apr 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 03 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Krishnan made the longest jump
उन्नाव। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवी जिला स्तरीय वार्षिक अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 16 से 20 साल आयु वर्ग के 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिव्या मौर्य ने प्रथम और 800 मीटर में आरती ने प्रथम स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो और गोलाफेंक में कौशकी प्रथम और दिव्या मौर्य द्वितीय रहीं। 10 हजार मीटर पैदल चाल में रागिनी प्रथम और 400 मीटर में शीला प्रथम और आरती द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तनिश प्रथम, दीपक द्वितीय और रेहान तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में तनिश प्रथम, रोहित द्वितीय और रवि यादव तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में रवि यादव ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और शेखर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में दीपक प्रथम, अभिषेक तिवारी द्वितीय और लवकुश मौर्य तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में विशाल प्रथम, लवकुश मौर्य द्वितीय और अभिषेक तिवारी तृतीय रहे। लंबीकूद में कृष्णन कुमार प्रथम, रेहान खान द्वितीय और मनीष तृतीय, गोला फेंक में ईशान मिश्रा प्रथम, शिवजीत सिंह द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। तीन हजार मीटर पैदल चाल में ललित पाल प्रथम, आशीष द्वितीय और नीरज तृतीय रहे। दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रदीप कुमार प्रथम, नीरज द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सिद्धार्थ कृष्ण, मयंक कुमार, राकेश राठौर ,कुशमेश पटेल, खेलो इंडिया सेंटर सोनू सिंह, अभिषेक पटेल, अंजली पटेल, उर्वशी, रंजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed