{"_id":"66219def719cbdb13904c654","slug":"kharjhara-high-school-will-be-upgraded-proposal-sent-to-the-government-unnao-news-c-221-1-uno1001-113236-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उच्चीकृत होगा खरझारा हाईस्कूल, शासन को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उच्चीकृत होगा खरझारा हाईस्कूल, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
Fri, 19 Apr 2024 03:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 28- खराझारा स्थिति राजकीय हाईस्कूल का भवन।
स्कूल से करीब 30 किलोमीटर के दायरे में नहीं है कोई भी सरकारी विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बीघापुर तहसील के खरझारा में संचालित राजकीय हाईस्कूल को उच्चीकृत करने के लिए प्रधानाचार्य ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। ऐसा इसलिए कि इस क्षेत्र में स्कूल से 30 किलोमीटर के दायरे में कोई भी राजकीय विद्यालय न होने से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निजी स्कूलों की महंगी फीस न भर जाने से कई अभिभावक छात्रों की पढ़ाई छुड़वा दे रहे हैं। स्थिति यह है कि जब से उच्चीकृत के प्रस्ताव का पता चला है। कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए रोजाना 12 से 13 छात्र आ रहे हैं। उम्मीद है कि शासन से जल्द इसकी सहमति भी मिल सकती है।
खरझारा में संचालित राजकीय स्कूल अभी तक हाईस्कूल तक ही संचालित है। यहां से पढ़कर निकलने वाले छात्रों को कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में वह यह तो निजी स्कूलों में प्रवेश लें या फिर 30 किलोमीटर तक का सफर तय कर कर्मी गढ़ेवा या फिर अचलगंज जीजीआईसी आने को मजबूर हैं। ऐसे में कई अभिभावक ऐसे हैं जो महंगी फीस नहीं भर सकते वह बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं। इसमें खासकर लड़कियां शामिल हैं।
--
उच्चीकृत होने से 40 गांवों के युवाओं को मिलेगा फायदा
कॉलेज के प्रधानाचार्य दिलीप भदौरिया ने बताया कि स्थिति यह है कि वहां सरकारी स्कूल तो दूर सहायता प्राप्त स्कलू तक नहीं है। ऐसे में राजकीय हाईस्कूल को उच्चीकृत किया जाता है तो 30 किलोमीटर के दायरे में 40 गांवों में पढ़ाई करने वाले युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। उन्हें अच्छी शिक्षा मिलने के साथ आगे बढ़ने का भी फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि युवा पढ़लिखकर आगे बढ़ेगा तभी देश की उन्नति होगी।