फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Karva Chauth today, women kept busy in preparations till late night

Unnao News: करवाचौथ आज, देर रात तक तैयारियों में जुटीं रही महिलाएं

Wed, 01 Nov 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth today, women kept busy in preparations till late night
उन्नाव। करवाचौथ के पर्व को लेकर मंगलवार देर रात तक सुहागिनें तैयारियों में जुटी रहीं। शहर के ब्यूटी पार्लरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

शाम के समय मेहंदी लगवाने और फेसियल आदि के लिए महिलाओं को देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं, बड़ा चौराहे पर चूड़ियों और साड़ियों की दुकानों में पैर रखने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन

करवाचौथ पर खुद को संवारनें और खास दिखने के लिए सुहागिनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मंगलवार को बाजार में पैर रखने की जगह नहीं बची। ब्यूटी पार्लर में ब्राइडल, फेसियल, आईब्रो, मेहंदी आदि के लिए सुबह से ही भीड़ रही। शाम होते ही यहां महिलाओं की भीड़ और बढ़ने से उन्हें अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बहुत सारी महिलाओं ने मेकअप आर्टिस्ट को पहले से बुक करा लिया था। इसके चलते उन्होंने आर्टिस्ट को बुलाकर घर पर ही मेकअप और मेहंदी लगवाई। इसके अलावा बड़ा चौराहे स्थित बीडी मार्केट में महिलाएं चूड़ियां, ज्वैलरी, मेकअप किट, साड़ियां, लहंगा और श्रृंगार से जुड़ी चीजों की खरीदारी में देर रात तक जुटी रहीं।
वहीं, सराफा बाजार में पायल, बिछिया, डिजाइनर चेन, अंगूठी, झुमकी, नाक की नथुनी आदि की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। कपड़े की दुकानों पर सिल्क और कढ़ाई वाली साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं।
सराफा कारोबारी सत्यार्थ सोनी ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर महिलाओं ने लाइट ज्वैलरी की जमकर खरीदारी की। इसमें नाक की नथुनी, मांग मेहंदी, छल्ले, अंगूठी, डिजाइनर चेन आदि की मांग अधिक रही। महिलाओं का आभूषणों की ओर इस बार ज्यादा रूख रहा।

कपड़ा कारोबारी राम तनेजा ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर महिलाओं ने सिल्क साड़ियों की अधिक खरीदारी की। इसके अलावा लहंगा चुनरी और कढ़ाई वाली साड़ी भी खूब मांगी गई। महिलाओं ने इस बार मेकअप के अनुसार ही अपनी ड्रेस पसंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed