जान जोखिम में डाल कर करते सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम कोशिशों के बाद भी लोग सड़क पर चलने का तरीका नहीं सीख पाए। हमारे फोटो जर्नलिस्ट ने कैमरे में कुछ ऐसी तस्वीरें कैद कीं जो यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता और उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई करने के दावों को पोल खोल दी। शहर कोतवाली के पास एक बाइक सवार भारी-भरकम सामान लादकर जाते दिखा तो ओवरब्रिज पर एक युवक ने बाइक में लोडर की तरह कटहल लादकर जाता दिखा। हैरानी तो तब हुई जब यातायात नियमों का पालन करने वाली पुलिस का एक दरोगा कानून का मखौल उड़ाते दिखा. कलेक्ट्रेट के पास एक दरोगा बाइक में तीन सवारी बैठाकर बेधड़क फर्राटा भरते निकल गया। बाबूगंज में एक बाइक सवार बाइक में बोझा लादकर जाता दिखा।
यातायात प्रभारी जेएन सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन में प्रतिदिन औसतन बीस चालान किए जाते हैं। लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के साथ ही उनके ऐसा करने से जान भी जाने के खतरे को भी समझाया जाता है। बावजूद इसके लोग नियमों का पालन नहीं करते। हालांकि उनका कहना है कि लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं।